{"_id":"68fbd2fc54ad4d7e970ced0d","slug":"chhath-festival-will-begin-today-with-nahay-khaay-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-161491-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ पर्व
Sat, 25 Oct 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में छठ पूजा के चलते बड़ी नहर में दीवार बनाकर भरा गया पानी,स्रोत निगम
- फोटो : ऊंचाहार के गोकना गंगा तट पर खस्ताहाल सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते तीर्थपुरोहित व अन्य।
सहारनपुर। सूर्योपासना का महापर्व छठ शनिवार को नहाए खाए के साथ शुरू होगा। चार दिवसीय छठ पर्व 28 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा।
ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि 26 अक्तूबर को खरना के बाद 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य व 28 को उगते हुए सूर्य की उपासना व अर्घ्य होगा। छठ पर्व में व्रत, उपवास, पूजा और अर्घ्य की प्रक्रिया में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। 27 अक्तूबर को मुख्य पर्व है इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रहेंगी। छठ घाट पर शाम को पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगी। पानी में उतर कर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी।
सूर्यास्त शाम को 5.36 पर होगा। इसके बाद अगले दिन सुबह तत्काल पहले सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। रात में कोशी भी भरने का कार्य होगा। वहीं अगले दिन 28 अक्तूबर को सुबह महिलाएं भोर में छठ घाट पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगी। सूर्योदय के इंतजार कर मंगल गीत गाएंगी। छठ पर्व को लेकर महिलाएं तैयारी में जुट गई है। उन्होंने शुक्रवार को सब्जी आदि की जमकर खरीदारी की इसके साथ ही छठ घाट पर अपनी अपनी पिंडियों को भी स्थापित किया उन्हें रंग रोगन करने के साथ ही पूजा का सामान स्थापित किया।