फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Charu Chaudhary Says No One Has the Right to Insult Anyone, Urges Workers to Strengthen Alliance

स्वाभिमान रैली: चारू चौधरी बोलीं-किसी को अधिकार नहीं कि किसी का अपमान करे; की गठबंधन मजबूत करने की अपील

Thu, 03 Sep 2026 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2026 03:31 PM IST
सार

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में रालोद की स्वाभिमान रैली में चारू चौधरी ने कहा कि किसी को किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय संगठन और आगामी चुनाव में गठबंधन को मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
Charu Chaudhary Says No One Has the Right to Insult Anyone, Urges Workers to Strengthen Alliance
सहारनपुर में जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली आयोजित की जा रही है। रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी अपनी पत्नी चारू चौधरी और बेटी के साथ पहुंचे। सुबह से ही रैली स्थल पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटती रही।

विज्ञापन




मंच पर चारू चौधरी और बेटी के साथ नजर आए जयंत
जयंत चौधरी के मंच पर पहुंचते ही पंडाल नारों से गूंज उठा। पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जयंत चौधरी के साथ मंच पर उनकी पत्नी चारू चौधरी और बेटी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Charu Chaudhary Says No One Has the Right to Insult Anyone, Urges Workers to Strengthen Alliance
सहारनपुर में जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला

चारू चौधरी ने कहा- किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं
रैली में चारू चौधरी ने कहा,'किसी को अधिकार नहीं है कि किसी का अपमान करे। यह उनकी सोच को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि उनकी शादी यहां हुई है और वह यहां आकर खुश हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा अपने पति जयंत चौधरी पर गर्व है।

कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील
चारू चौधरी ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में गठबंधन को मजबूत करने के लिए भी काम करना होगा।

Charu Chaudhary Says No One Has the Right to Insult Anyone, Urges Workers to Strengthen Alliance
जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला
2027 चुनाव से पहले रालोद का शक्ति प्रदर्शन
विधानसभा चुनाव-2027 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित इस रैली को रालोद के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच पार्टी अपनी राजनीतिक ताकत और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने की कोशिश कर रही है।

सुबह से जुटते रहे समर्थक
रैली स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जयंत चौधरी के मंच पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। पूरे पंडाल में रालोद के समर्थन में नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed