{"_id":"66f04d631eb7c933a3069e7a","slug":"chaos-in-saharanpur-six-including-two-sub-inspectors-and-a-constable-injured-in-firing-sub-inspector-stabbed-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में बवाल: फायरिंग में दो दरोगा और एक सिपाही समेत छह घायल, दरोगा के सिर पर मारे चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में बवाल: फायरिंग में दो दरोगा और एक सिपाही समेत छह घायल, दरोगा के सिर पर मारे चाकू
Sun, 22 Sep 2024 10:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:31 PM IST
सार
गांव कैलाशपुर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। दो दरोगा व एक सिपाही और गांव के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराया गया दरोगा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। दो दरोगा व एक सिपाही फायरिंग में घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही ही हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
शनिवार देर रात कैलाशपुर में जोयब पुत्र बहरोज अपने साथियों के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर आया और एकाएक फायरिंग शुरू कर दी। अंधाधुंध फायरिंग से गांव के रहमान पुत्र यूनुस, कादिर पुत्र इरशाद और सलमान पुत्र छोटन घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पता लगते ही गागलहेड़ी पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा, कृष्णवीर और सिपाही टुकेश यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा प्रवेश के हाथ और सिपाही के माथे पर चाकू से कई वार हुए। लहूलुहान घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही टुकेश यादव की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी हालत में अब सुधार है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ सदर भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दोनों ही अधिकारियों ने निजी अस्पताल पहुंचकर भर्ती सिपाही का हालचाल जाना। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने एक आरोपी शहरोज पुत्र अब्दुल वहाब निवासी कैलाशपुर को गिरफ्तार किया है।
आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमा पुलिस टीम पर हमला करना और दूसरा फायरिंग में दर्ज हुआ है। कैलाशपुर निवासी कादिर पुत्र इरशाद, सलमान पुत्र छोटन की तहरीर पर जोयब व शोएब पुत्र बहरोज, मुन्ना पुत्र आरिफ, गुड्डू उर्फ एहतेशाम व शहरोज पुत्र अब्दुल वहाब, मुसकु पुत्र रियान प्रधान, दानिश और एक अज्ञात को नामजद किया गया। पुलिस पर हमले में भी इन्हीं लोगों पर मुकदमा हुआ है।

ये बोले एसपी
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। फायरिंग में दो दरोगा, एक सिपाही और गांव के तीन लोग घायल हुए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी