{"_id":"6a1c8b6551c0c2e44d0a0faf","slug":"change-in-weather-stopped-devotees-seven-km-away-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-176601-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मौसम में बदलाव, सात किमी दूर रोके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मौसम में बदलाव, सात किमी दूर रोके श्रद्धालु
विज्ञापन
जसमौर तिराहे पर श्रद्धालुओं को रोकती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में बाढ़ के बाद रविवार को फिर से मौसम में बदलाव हुआ। हालांकि बूंदाबांदी रही, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं को करीब सात किमी दूर जसमौर में ही रोक दिया। किसी भी श्रद्धालु को आगे नहीं जाने दिया गया। बेहट से लेकर भूरादेव तक पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर दी।
सोमवार को भी मंदिर के कपाट बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उधर, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर अधिकारियों ने सिद्धपीठ क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों को परखा।
बता दें, कि दो दिन पहले रात में अचानक आई बाढ़ में कई वाहन बह गए थे तथा दो महिला श्रद्धालुओं की जान भी चली गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है। पुलिस ने शाकंभरी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए जसमौर, बेहट, बरौली, कलसिया सहित कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर नाकाबंदी की है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव को देखते हुए श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ से करीब सात किमी पहले ही जसमौर तिराहे पर ही रोककर वापस भेजा गया।
प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होने और स्थिति पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने तक श्रद्धालुओं के आवागमन पर नियंत्रण रखा जाएगा। मंदिर व्यवस्थापक आदित्य प्रताप राणा ने बताया कि खराब मौसम के चलते एक जून को भी कपाट बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने के बाद दो जून मंगलवार सुबह से सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।