फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chanchak-Shekhwala road turned into a muddy sewer

कीचड़ युक्त गंदे नाले में तब्दील हुआ चाणचक-शेखवाला मार्ग

Thu, 04 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chanchak-Shekhwala road turned into a muddy sewer
चानचक शेखवाला मार्ग पर भरा कीचड़ और पानी - फोटो : SAHARANPUR
कीचड़ युक्त गंदे नाले में तब्दील हुआ चाणचक-शेखवाला मार्ग
विज्ञापन

सहारनपुर, छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेरपुर खानाजादपुर के मजरे चाणचक की आबादी से निकलने वाला पानी शेखवाला मार्ग पर भर रहा है। इससे कच्चे मार्ग का एक किमी का हिस्सा कीचड़ और गंदे पानी के नाले में तब्दील हो गया है। खेतों पर जाने वाले किसानों को बुग्गी और ट्रैक्टर तक ले जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
चाणचक के इस मार्ग से शेखवाला, तकीपुर, मुहम्मदपुर सहित दर्जन भर गांव जुड़े हैं। चाणचक के ग्रामीणों के खेत भी इस मार्ग पर है। इस पर आबादी से निकलने वाला पानी भरा है। बरसात में तो और ज्यादा दिक्कत आ जाती है। पैदल और बाइक से तो इस मार्ग से निकलना दुश्वार है ही कई बार बुग्गी और ट्रैक्टर तक कीचड़ में फंस जाते हैं। किसान मजदूर यूनियन लठैत के ग्राम अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, राजकुमार, महिपाल सिंह, राज किशोर आदि का कहना है कि उन्हें अपने खेतों पर जाने के लिए बंधे से होकर जाना पड़ता है। ऐसे में चार से पांच किमी अतिरिक्त एक तरफ से ही चलना पड़ता है। इससे धन और समय दोनों का अपव्यय होता है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान खड़क सिंह, अनुज कांबोज, औरंगाबाद के राजबीर सिंह आदि का कहना है कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों से इस मार्ग पर नाला बनवा कर गांव के पानी की निकासी कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर का कहना है कि 15 दिन के अंदर समस्या का हल नहीं किया गया तो उनका संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला पंचायत से बनवाएंगे नाला
भाजपा से जिला पंचायत सदस्य दुबे सिंह कांबोज का कहना है कि समस्या काफी गंभीर है। उन्होंने भी मौके पर जा कर देखा था। उन्होंने बताया कि वे नाले का प्रस्ताव जिला पंचायत में रख चुके हैं। संभव है कि अगली बैठक में इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद आबादी के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed