फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Challenge will be to give booster dose to 20 thousand in 15 days

Saharanpur News: 15 दिन में 20 हजार को बूस्टर डोज देना होगी चुनौती

Wed, 25 Jan 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Jan 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Challenge will be to give booster dose to 20 thousand in 15 days
सहारनपुर। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग वैक्सीन लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को जो वैक्सीन मिली है, उनकी एक्सपायरी तिथि नौ फरवरी है। ऐसे में विभाग के सामने 15 दिन में 20 हजार डोज लगाना चुनौती है। अगर लाभार्थी नहीं आए तो वैक्सीन बेकार हो जाएंगी।
विज्ञापन

गत 17 जनवरी को मेरठ से स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की 29 हजार बूस्टर डोज मिली थी। टीकाकरण केंद्रों का निर्धारण करते हुए अगले दिन वैक्सीन पहुंचा दी गई थी। 19 जनवरी से जिला चिकित्सालय, नेहरू बाजार स्थित पुराना सरकारी अस्पताल और ब्लॉक सामुदायिक केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण चल रहा है, लेकिन, लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। केंद्रों पर सन्नाटा रहता है, जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है। वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। विभाग के पास 15 दिन में करीब 20 हजार डोज लोगों को लगानी है। यदि इस अवधि में बूस्टर डोज का प्रयोग नहीं किया गया तो वह किसी काम की नहीं रहेगी।
विज्ञापन

7.48 लाख लोगों को लगी बूस्टर डोज
18 साल से अधिक आयु वर्ग के 24.6 प्रतिशत और 45 से 59 साल की आयु वर्ग के 35.9 फीसदी लोग ही अभी तक बूस्टर डोज लगवा पाए हैं। 19,39,638 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, उनमें से अभी तक 7,48,873 लोगों को लगी है। जबकि 11,90,765 लोग अभी बूस्टर डोज लगवाने से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए बढ़ाए गए केंद्र
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर लोग कम पहुंच रहे हैं। इसलिए हमने केंद्रों की संख्या में इजाफा किया है। जहां पहले 16 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा था, अब 100 केंद्र बनाए हैं। गांव-गांव भी आशाएं बूस्टर डोज लगवाने के लिए जा रही हैं। उन्होंने लोगों से बूस्टर डोज लगवाने के लिए अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed