फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Challan of eight in two cases of assault

मारपीट के दो मामलों में आठ का शांतिभंग में चालान

Thu, 04 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Challan of eight in two cases of assault
बड़गांव पुलिस द्वारा शांति भंग में निरुध किए गए आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
मारपीट के दो मामलों में आठ का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने रविदास मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोप सहित दो अलग-अलग मामलों में मारपीट होने पर आठ लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
बड़गांव थाने के गांव नयागांव में बृहस्पतिवार सुबह रविदास मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोप प्रत्यारोप को लेकर धर्मवीर पुत्र पल्टू और सचिन पुत्र गजन के बीच मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग हाथों लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के धर्मबीर पुत्र पल्टूराम, संदीप पुत्र सुखलाल, अमन पुत्र धर्मवीर, विकास पुत्र सुबा सिंह, सचिन व नितिन पुत्रगण गजन को हिरासत में लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के छह लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। दूसरी घटना में गांव महेशपुर निवासी कुलदीप पुत्र ठाठसिंह अपनी गली में ठेला लेकर जा रहा था। आरोप है कि ठेले की टक्कर से गली की दीवार से कुछ ईंटें नीचे गिर गई जिसको लेकर उसकी आशुतोष पुत्र संजय के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के परिजन भी मौके पर आ गये और मारपीट शुरू हो गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के दो लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव पर शराब के नशे में दुर्व्यवहार का आरोप
गागलहेड़ी। भाजपा के बलियाखेड़ी मंडल महामंत्री अमित शर्मा ने एक ग्राम पंचायत सचिव पर शराब के नशे में ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि वे किसी काम से बृहस्पतिवार को सचिव के पास गए थे। सचिव शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। अमित शर्मा ने डीएम को पत्र लिख कर आरोपी सचिव के व्यवहार की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, डीडीओ मंशाराम यादव ने बताया कि वे मामले की जांच कराएंगे। यदि ड्यूटी के दौरान शराब पीने की बात सही साबित हुई तो सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed