फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chain snatched from elderly woman strolling outside her home.

Saharanpur News: घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला से चेन झपटी

Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from elderly woman strolling outside her home.
- शहर कोतवाली क्षेत्र में विष्णुधाम न्यू माधोनगर की घटना
विज्ञापन


- बाइक सवार दो युवकों ने दिया अंजाम, तलाश रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपट ली। महिला अपनी सहेली के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। सूचना पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विष्णुधाम न्यू माधोनगर निवासी ऊषा (70) शनिवार रात अपनी सहेली के साथ टहल रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। महिला और उसकी सहेली कुछ समझ पातीं, इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ऊषा के गले पर झपट्टा मारकर चेन खींच ली। अचानक हुई वारदात से ऊषा घबरा गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी बाइक से भाग चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली। आरोपियों के भागने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। अभी तक बाइक सवार युवकों का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


-- गश्त पर फिर उठे सवाल
विष्णुधाम न्यू माधोनगर पॉश एरिया है। शाम के समय क्षेत्रवासी टहलने के लिए घरों से निकलते हैं। बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक सवार दो युवक आसानी से चेन स्नैचिंग कर चले गए। घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- घटना के खुलासे को टीमें गठित
सीओ प्रथम सारिका चौधरी ने बताया कि महिला से चेन स्नैचिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed