फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chain pulling in Jansewa Express near Dhamola

ढमोला के पास जनसेवा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग

Sat, 12 Nov 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chain pulling in Jansewa Express near Dhamola
सहारनपुर। बनमनखी से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में ढमोला नदी के समीप यात्री द्वारा चेन पुलिंग कर दी। जिसके बाद ट्रेन कुछ देर तक वहीं खड़ी रही। इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस के सहारनपुर पहुंचने का समय सुबह साढ़े दस बजे पहुंचने का है। लेकिन यह ट्रेन शनिवार को करीब डेढ़ बजे पहुंची। सहारनपुर पहुंचने से पहले ढमोला नदी के पास करीब दोपहर एक बजे किसी यात्री ने कोच से चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन अचानक रुकी तो कुछ यात्री नीचे उतर आए। बताया जा रहा है कि ट्रेन ढमोला नदी के समीप पांच से दस मिनट तक खड़ी रही। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन में पहुंचकर चेन पुलिंग करने वाले यात्री की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद आरपीएफ अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed