{"_id":"5faadb968ebc3e9ba75ca7df","slug":"certificate-distributed-to-women-on-completion-of-training-saharanpur-news-mrt5104812195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण समापन पर महिलाओं को बांटे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण समापन पर महिलाओं को बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन
- पीएनबी आरसेटी केंद्र पर खिलौने बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र देत?
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। माटकी झरौली स्थित पीएनबी आरसेटी केंद्र पर संचालित 13 दिवसीय खिलौने बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के तहत 23 महिलाओं को एजूकेशनल टॉयज एवं विभिन्न प्रकार के लकड़ी के खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पीएनबी के मुख्य प्रबंधक महेश दुर्गापाल ने कहा कि महिलाओं के बीच उद्यमिता की बढ़ती हुई प्रवृति स्वागत योग्य है। महिलाएं स्वभाव से मजबूत, धैर्यवान, प्रतिस्पर्धी, साधन संपन्न होती हैं। उनके पास व्यापार को संचालित करने के लिए नए दृष्टिकोण और नई सोच को अपनाने की क्षमता है।
उपायुक्त स्वत: रोजगार अरुण कुमार उपाध्याय ने कहा कि सहारनपुर वुड आर्ट एवं लकड़ी के व्यवसाय में विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यहां के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य यही है कि स्वयं सहायता समूह सबल हों और प्रत्येक क्षे़त्र में अपने हुनर को आजमाएं। सहायक प्रबंधक मानस ने कहा कि अच्छी क्वालिटी के लकड़ी के खिलौने बनाए जाएं तो महिलाओं को आजीविका प्राप्त होगी और इन खिलौनों से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। आरसेटी निदेशक रमेश चन्द, वुड व्यवसायी सुबोध दुबे, ब्लाक मिशन प्रबंधक नाजिया शफी, कार्यक्रम के संयोजक अमित कुमार चौबे, नेहा जिंदल, सरनजीत कौर, अरुण जैन, अजय त्यागी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में लक्ष्मण कुमार, रामबिलास, अमित कुमार, आसमा, सीमा, शशी, प्रीति धीमान, अन्नू ने समूह पर आधारित कविता सुनाई तो, कविता और सरिता ने नारी उद्यमिता पर प्रोत्साहित किया।