{"_id":"625864c11d331b73386ee4f7","slug":"celebrated-the-birth-of-the-24th-tirthankara-mahavir-swami-with-gaiety-kalyanak-saharanpur-news-mrt58453297","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक
विज्ञापन
नानौता में रथ यात्रा का उद्घाटन करते क्षेत्रीय विधायक कीरत चौधरी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में जैन समाज द्वारा 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रभात फेरियों का आयोजन कर मंदिरों में विशेष पूजा पाठ एवं आरती की गई।
सरसावा में सुबह चार बजे परंपरागत रूप से प्रभातफेरी निकाली गई] जिसमें जैन समुदाय के स्त्री पुरुष बच्चे भजन गाते तथा जीओ और जीने दो का संदेश देते हुए कई मार्गों से होते हुए सराफा बाजार स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पहुंचे। जहां हल्दी चंदन से स्वास्तिक चिह्न बने शांति एवं अहिंसा के प्रतीक धवल ध्वज को फहराया गया। महिलाओं ने तीर्थंकर महावीर स्वामी के बाल रूप को पालना झुलाया। शाम को आरतियों का आयोजन किया गया। राजीव जैन, बिजेंद्र प्रसाद जैन, अरविंद जैन, दिनेश जैन, नितिन जैन, प्रवीण जैन, रजत जैन, अंकित जैन, रुक्मिणी जैन, अलका जैन, अंजू जैन रहे।
रामपुर मनिहारान में बड़े जैन मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इंद्र बने बच्चे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के बाद इन्द्रो द्वारा भगवान का अभिषेक किया गया। प्रधान मनोज जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन, महामंत्री संजय जैन, सन्तोष जैन, वीरेश जैन, प्रवीण जैन, संजय जैन, रविशचंद जैन, प्रदीप जैन,ललित जैन, शुभम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चिलकाना के श्री दिगंबर जैन मंदिर से श्री महावीर स्वामी जी की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभाभयात्रा में एक स्वर्ण मंडित रथ पर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा लेकर तरसेम चंद जैन विराजमान रहे। भगवान जी के खजांची देवेन्द्र जैन तथा सारथी अनिल जैन बडौत वाले रहे। शोभायात्रा की वापसी में रथ पर भगवान जी लेकर देवेन्द्र जैन बैठे। सारथी राकेश जैन तथा खजांची अनुपम जैन रहे। बाजार वाले हनुमान मंदिर पर सनातन धर्म सभा के जयनाथ शर्मा, चेयरमैन अकबर कुरैशी, राजीव सिंघल, बालकृष्ण शर्मा, राजीव गुप्ता, चेतराम रोहिला आदि रहे।
नानौता में रथ यात्रा का उद्घाटन विधायक चौ. किरत सिंह और सत्यपाल सिंह ने किया। यात्रा मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी से शुरू होकर मंदिर जी पर ही समाप्त हुई। श्रीजी आकाश जैन, दांए इंद्र सजल जैन, बांए इंद्र हिमांशु जैन, सारथी शुभम जैन मन्नू एवं कुबेर अनुराग जैन बने। स्नेह जैन, प्रमोद जैन, अंकुर जैन, रितु जैन, शुभ जैन, श्रेया जैन, कालू जैन, आदेश जैन, आकाश जैन, विक्की जैन, कविता जैन, अनिल जैन आदि द्वारा रथ पर सवार श्रीजी की आरती उतारी गयी।

चिलकाना में महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के लोग।- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में महावीर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा में शामिल इंद्र बने बच्चे- फोटो : SAHARANPUR