फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CDO angry over pending applications of Kanya Vivah Sahayata Yojana

Saharanpur News: कन्या विवाह सहायता योजना के लंबित आवेदनों पर सीडीओ नाराज

Sat, 21 Jun 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
CDO angry over pending applications of Kanya Vivah Sahayata Yojana
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने कन्या विवाह सहायता योजना में लंबित आवेदनों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। श्रम विभाग के अधिकारियों को विभाग की योजनाओं में लंबित अन्य आवेदनों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट के नए सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत विद्युत बिलों संबंधी प्रकरणों में विद्युत विभाग के अधिकारियों, वेंडरों और पीओ नेडा की अलग से बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें अपेक्षित प्रगति होनी चाहिए। ड्रॉप मोर क्रॉप योजना में लंबित आवेदनों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में तेजी लाने को कहा। निमार्ण कार्यों में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का संतुलन बनाएं रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाएं। बीडीओ ब्लॉक स्तर पर योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। पर्यटन संबंधी अनारंभ कार्यों के लिए जरूरी कार्रवाई करें। उन्होंने खराब रैंकिंग वाले विभागों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करना शुरू करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed