{"_id":"60c79fac8ebc3ed22e33b84d","slug":"cbi-reached-to-investigate-illegal-mining-case-saharanpur-news-mrt542689431","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने पहुंची सीबीआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने पहुंची सीबीआई टीम
विज्ञापन
सहारनपुर। पट्टों का अवैध नवीनीकरण कर यमुना नदी और अन्य स्थानों से अवैध खनन करके पर्यावरण और राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में जांच करने के लिए सोमवार को सीबीआई टीम सहारनपुर पहुंची। गोपनीय रूप से टीम जांच करने में लगी हुई है। खनिज विभाग से भी कुछ जानकारी ली गई हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई कई दिन तक सहारनपुर में रुक कर छानबीन कर सकती है।
सीबीआई किस मामले की जांच करने पहुंची है, यह अधिकारिक तौर पर तो स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह जांच 2012 और 2015 में खनन के पट्टों का नियमों के विपरीत नवीनीकरण करने और अवैध खनन करने के संबंध हैं। इस मामले में सितंबर 2019 में सीबीआई द्वारा रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। उस रिपोर्ट में सहारनपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह और पवन कुमार के अलावा बसपा एमएलसी महमूद अली, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के पुत्र वाजिद, दिलशाद, अमित जैन सहित 12 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से पूर्व डीएम अजय कुमार सिंह का निधन हो चुका है।
रिपोर्ट में आरोप था कि पट्टों का अवैध तरीके से नवीनीकरण कर अवैध खनन किया गया। इससे सरकार को राजस्व के रूप में हानि हुई तो, पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीबीआई टीम इस मामले को लेकर जांच करने सहारनपुर आ चुकी है। अब प्रकरण की जांच में तेजी आई है, जिससे अनुमान है कि जल्दी ही सीबीआई की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। सीबीआई टीम के आने और जांच के बारे में स्थानीय अधिका री कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।