फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Caught the miscreants running away by picking up the bag of the inspector

दरोगा का बैग उठाकर भाग रहे बदमाशों का दबोचा

Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Caught the miscreants running away by picking up the bag of the inspector
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर दरोगा के सामने ही तीन बदमाश उनका बैग लेकर फरार हो गए। दरोगा ने आरोपियों को लोगों की मदद से पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार की शाम मुजफ्फरनगर में तैनात एक दरोगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के पास खड़े थे। कुछ ही दूरी पर उनका बैग रखा हुआ था, जिसमें जरूरी कागजात, कपड़े और नकदी थी। इसी बीच तीन युवक आए, जो दरोगा के सामने ही उनका बैग उठाकर माल गोदाम रोड की तरफ भाग गए। दरोगा ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों को कोतवाली सदर बाजार की खलासी लाइन चौकी पर ले जाया। मामला जीआरपी से जुड़ा होने की वजह से कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं, जीआरपी ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि दरोगा के साथ हुई घटना की जानकारी मिली थी। मामला जीआरपी से जुड़ा है। जीआरपी ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed