फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cash entered into house, accused of robbing jewelry, investigation started

घर में घुसकर नगदी, जेवरात लूटने का आरोप, जांच शुरू

Tue, 08 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cash entered into house, accused of robbing jewelry, investigation started
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में बेरी बाग निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर नगदी, जेवरात और अन्य सामान लूटने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी पड़ोसियों से चल रहा विवाद सामने आ रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बेरी बाग निवासी इंदरजीत सिंह शादियों में बग्गी चलाने का काम करते हैं। इंदरजीत सिंह के मुताबिक शनिवार रात पड़ोस के ही चार लोग घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने पहले उसे और फिर पत्नी को बंधक बनाकर नगदी, जेवरात और अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गए। थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना की जांच शुरू हो गई है। अभी तक यही पता चला है कि टावर लगाने का विरोध और किराए की दुकान खाली कराने को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। इसलिए यह देखा जा रहा है कि किसी रंजिश में यह तहरीर न दी गई हो। दोनों पक्षों से बातचीत और तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed