फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake letter sent to bank Rs 20.50 lakh swindled; FIR registered

Saharanpur News: बैंक को भेजा फर्जी पत्र, 20.50 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fake letter sent to bank Rs 20.50 lakh swindled; FIR registered
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी एक व्यक्ति ने अपने चाचा पर बैंक लोन के नाम पर 20.50 लाख रुपये हड़पने और कूटरचित पत्र तैयार कर बैंक से लोन रिन्यू कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनीश डावर ने तहरीर देकर बताया कि बाबा मुंशीराम और पिता मदनलाल के नाम से नागल में मुंशी राम मदन लाल फर्म थी। पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी, जबकि फर्म के प्रोपराइटर उनके बाबा मुंशीराम थे। फर्म में अनीश डावर और उनके चाचा रमेश डावर अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थे। आरोप है कि मकान को बैंक से बंधक मुक्त कराने के लिए दोनों पक्षों को लोन का आधा-आधा भुगतान करना था। आरोप है कि रमेश डावर ने इस खाते से करीब 16.35 लाख रुपये निकालकर अपनी दूसरी फर्म धनपत राय मुंशी राम में स्थानांतरित कर लिए। मुंशी राम की मृत्यु आठ दिसंबर 2024 को हो गई थी। आरोप है कि इसके 12 दिन बाद 20 दिसंबर 2024 को रमेश डावर ने फर्म का लोन रिन्यू कराने के लिए बैंक प्रबंधक को एक पत्र भेजा। पत्र को कूटरचित बताते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए बैंक से लोन रिन्यू कराया गया। जांच अधिकारी निरीक्षक नेमचंद सिंह ने बताया कि रमेश डावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed