फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cars of devotees collided, seven including woman injured

श्रद्धालुओं की कारें टकराई, महिला समेत सात घायल

Tue, 17 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cars of devotees collided, seven including woman injured
बेहट सीएचसी में महिला श्रद्धालु और बच्चे का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
श्रद्धालुओं की कारें टकराईं, महिला समेत सात घायल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। शाकंभरी देवी रोड पर श्रद्धालुओं की कारें टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत सात श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसा मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। मेरठ के मवाना निवासी सुरेंद्र कुमार (58) पुत्र विशंभर दास अपने रिश्तेदार अनु सिंघल (35) पत्नी लोकेश व शुभम (25) पुत्र लोकेश के साथ ऑल्टो कार से सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। शाकंभरी देवी रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास शाकंभरी देवी में आयोजित माता के जागरण में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सेंट्रो कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में सुरेंद्र, अनु व शुभम तथा सेंट्रो में सवार मोनू (10) व कृष्णा (9) पुत्र संजय, तुषार (21) पुत्र बृजेश व आकाश (21) पुत्र अशोक निवासी नकुड़ घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते सुरेंद्र, अनु, शुभम व मोनू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रेफर किए गए बच्चे को एम्बुलेंस तक ले जाता स्वास्थ्यकर्मी

रेफर किए गए बच्चे को एम्बुलेंस तक ले जाता स्वास्थ्यकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed