{"_id":"64136b3452d1854d60048994","slug":"car-rams-into-e-rickshaw-on-highway-couple-injured-saharanpur-news-c-14-1-156119-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, दंपती घायल
विज्ञापन
देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर साईं धाम मंदिर के समीप कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें दंपती घायल हो गया। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
नगर के शिव चौक निवासी रामनाथ शर्मा अपनी पत्नी मधु शर्मा के साथ बृहस्पतिवार को हाईवे स्थित साईं धाम मंदिर गए थे। सांय करीब तीन बजे दोनों ई-रिक्शा से लौट रहे थे। जब रिक्शा नवीन मंडी के समीप बने ओवरकट की तरफ मुड़ने लगी तो इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें रामनाथ व मधु शर्मा घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जिसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।