फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cancer treatment not available in any government hospital in the district

Saharanpur News: जिले के किसी सरकारी अस्पताल में नहीं कैंसर का उपचार

Sun, 04 Feb 2024 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Cancer treatment not available in any government hospital in the district
सहारनपुर। जिले के सरकारी अस्पताल में कैंसर के उपचार के लिए कीमोथैरेपी-रेडियोथैरेपी की सुविधा नहीं हैं। जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी कैंसर का पूरा इलाज नहीं होता। कैंसर के मरीजों को रेडियोथैरेपी-कीमोथैरेपी के लिए चंडीगढ़-देहरादून रेफर किया जाता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के पास सरकारी अस्पताल में आने वाले कैंसर मरीजों का ब्योरा रहता है।
विज्ञापन

रविवार यानी आज विश्व कैंसर दिवस मनाया जाएगा। एसबीडी जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले कैंसर मरीजों की प्राथमिक जांच के बाद रेफर किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अप्रैल 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 75 कैंसर रोगी सरकारी अस्पतालों में पहुंचे। इनमें आठ ब्रेस्ट कैंसर और 67 मरीजों को आंत, गला, फेफड़े, मुंह का कैंसर आदि के शामिल हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी कैंसर का पूरा इलाज संभव नहीं है। ऐसे में कैंसर रोगियों को इलाज कराने के लिए चंडीगढ़, देहरादून और दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

--------
-- कैंसर को लेकर समय-समय पर होते हैं जागरुकता कार्यक्रम

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में अभी कैंसर के इलाज की कोई सुविधा नहीं है। जो भी मरीज हमारे पास आते हैं, हम उनकी जांचें कराकर पुष्टि होने के बाद रेफर कर देते हैं। कैंसर न फैले, इसके लिए विभाग समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। मर्ज को छिपाएं नहीं, पूरा इलाज कराकर खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
-- दस हजार कदम रोज चले, स्वस्थ रहे : मिगलानी
हृदय रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि लोगों को दस हजार कदम रोज चलने चाहिए, जिससे बीमारियों को कुछ हद तक रोका जा सकता है। जो लोग पैदल चलते हैं, उन्हें स्तन, किडनी, ओवरी और सर्वाइकल कैंसर कम होता है। पैदल चलने वालों को 40 फीसदी हार्ट अटैक कम होता हैं।
-------
-- कैंसर से बचाव के तरीके
- तंबाकू से बने उत्पादों और शराब का सेवन न करें।
- नियमित व्यायाम करें, सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed