फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Business stalled due to increase in Corona curfew, life also necessary

कोरोना कर्फ्यू बढ़ने से कारोबार ठप, जीवन भी जरूरी

Sun, 16 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Business stalled due to increase in Corona curfew, life also necessary
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। इससे कारोबारियों को नुकसान है। लेकिन कारोबारियों का कहना है कि पहले जीवन बचाना है, व्यापार तो चलता ही रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

पहले जीवन बचाना जरूरी
कोरोना कर्फ्यू के चलते कोरोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। करीब एक महीने से वाहनों की बिक्री नहीं हुई है। लेकिन जीवन बचाना प्राथमिकता है। कारोबार तो होता ही रहेगा। ---- अजय वर्मा, स्वामी भगवान मोटर्स।
विज्ञापन

आंशिक नहीं पूूर्ण लॉकडाउन लगे
आंशिक कर्फ्यू के स्थान पर संपूर्ण लॉकडाउन लगना चाहिए। पहले सभी का जीवन जरूरी है। सब ठीक रहेंगे तो कोरोबार भी चलेगा। - हरजीत नरूला, रेडीमेड कपडा व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत पैकेज मिले
कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू जरूरी है। व्यापारी इसका समर्थन करते हैं। सरकार की ओर से व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा होनी चाहिए। --- राधे श्याम नारंग, प्रांतीय अध्यक्ष व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश।

जान है, तो जहान है
यदि जीवन रहेगा तो कोरोबार भी चलेगा। कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने को पूरा समर्थन है। लेकिन सरकार को रोजमर्रा कमाने खाने वालों को राहत देने के लिए कुछ स्कीम चलानी चाहिए। - गौतम शंकर सिंघल, ज्वैलर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed