फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burning of poor in Shahpur Gad village of Ghad

घाड़ के गांव शाहपुर गाड्ढा में जला गरीब का आशियाना

Thu, 04 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Burning of poor in Shahpur Gad village of Ghad
बेहट के शाहपुर गाड्डा में रात के वक्त जलता गरीब का छप्पर का घर - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। घाड़ क्षेत्र के शाहपुर गाड्ड़ा गांव में बुधवार की रात में एक गरीब परिवार के छप्पर के मकान में आग लग गई। पीड़ित परिवार ने शोर मचाकर जब तक ग्रामीणों को मदद के बुलाया, आग बराबर में स्थित पशुशाला तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने कारणों का पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार के अनुसार उसका घर और उसमें रखा सभी सामान जल गया। मवेशी भी मुश्किल से बचाए जा सकें।
विज्ञापन

बुधवार की आग में रात करीब साढ़े आठ बजे लगी। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के शाहपुर गाड्ड़ा गांव निवासी मरगूब के मिट्टी की दीवारों पर बनाए गए फूंस की छत के मकान में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जब तक मरगूब और उसका परिवार कुछ समझ पाता तब तक आग बराबर में स्थित उसकी छप्पर डालकर बनाई गई पशुशाला तक पहुंच गई। मरगूब और परिवार ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने पशुशाला के आसपास बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही, कि हवा नहीं चली, नहीं तो आसपास के और मकानों को भी खतरा हो सकता था। पीड़ित ने बताया कि उसका सभी सामान जल गया है। उसका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed