फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Budget 2021: Chartered accountant said - Budget is better, employment opportunities will increase

Budget 2021: चार्टर्ड अकाउंटेंट बोले- बेहतर है बजट, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Mon, 01 Feb 2021 09:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Feb 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Budget 2021: Chartered accountant said - Budget is better, employment opportunities will increase
बजट 2021: करदाताओं के लिए घोषणाएं - फोटो : PTI
चार्टर्ड अकाउंटेंट भी आम बजट के फायदे और नुकसान का आकलन कर रहे हैं। उनकी नजर में यह बजट संसाधनों को बढ़ाने वाला है, जिससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इसके अलावा 75 साल से अधिक आयु वालों को रिटर्न दाखिल करने में मिली छूट भी हितकारी रहेगी।
विज्ञापन


दरअसल, 75 साल से अधिक आयु वाले आयकरदाताओं और रिटर्न दाखिल करने वालों में अधिकांश ऐसे लोग हैं जो पेंशनधारी हैं। उच्च पदों से सेवानिवृत्त हुए हैं और उनको मिलने वाली धनराशि बैंक खातों में जमा होने पर ब्याज मिलता है। ऐसे लोगों को रिटर्न दाखिल करने से मुक्त करने की सहूलियत काफी मदद करेगी। सहारनपुर जिले में ऐसे लोगों की संख्या कई हजार है। 
विज्ञापन


चार्टर्ड अकाउंटेंट के तर्क 
बजट को लेकर आम आदमी के लिए कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कहा जा सकता है कि संसाधनों को बढ़ाने वाला बजट है। वहीं, 75 साल से ज्यादा उम्र वालों को रिटर्न भरने से मुक्त रखना भी सराहनीय कदम है। पुराने केस खोलने का समय तीन साल कर दिया गया है, उससे पुराने केस नहीं खोले जाएंगे। इससे व्यापारी और कारोबारियों को भी लाभ होगा। - संजय ढींगरा, चार्टर्ड अकाउंटेंट 
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब व्यक्ति के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए 2022 तक डेढ़ लाख तक अतिरिक्त छूट मिलती थी, जिसे एक साल और बढ़ा दिया है, यह फायदेमंद रहेगा। प्रवासी श्रमिकों के लिए पोर्टल बनाने और मकान बनवाने में छूट का प्रावधान अच्छा है। -- संजय गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट 

ज्वेलर्स और व्यापारियों की बात 
बजट व्यापारियों और देशहित में है। सोना, चांदी पर टैक्स कम हुआ है, जो अच्छा प्रयास है। बजट आने के दौरान सोने का दाम घटा है और 51000 रुपये प्रति तोला से 49500 पर आया, फिर 50 हजार पर पहुंच गया। - गौतम शंकर, ज्वेलर्स।
 
बजट से व्यापारियों को निराशा हुई है। जीएसटी और इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई। व्यापारियों की बहुत पुरानी मांग थी कि ई-कॉमर्स को लेकर कुछ नीति बनाई जाए, जिससे व्यापारी ऑनलाइन कंपनियों से मुकाबला कर सकें, लेकिन उसमें कुछ भी नहीं किया गया। -अनुराग मलिक, महानगर अध्यक्ष, सपा व्यापार सभा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed