फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bspaiyon not bear the harassment: Siddiqui

बसपाइयों का उत्पीड़न सहन नहीं : सिद्दीकी

Sun, 14 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bspaiyon not bear the harassment: Siddiqui
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमु्द्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बसपा के सत्ता में आने पर सपा सरकार के इशारे पर बसपाइयों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार को किसान विरोधी बताया। तीन वर्षों से सूबे की सरकार ने एक भी पैसा गन्ना मूल्य का नहीं बढ़ाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधान परिषद चुनाव में जीजान से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शनिवार को दाबकी रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बसपा के सम्मेलन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से बसपा के विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी महमूद अली को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा की प्रदेेश और भाजपा की केंद्र सरकार से समाज का हर वर्ग त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। बसपा सरकार के कार्यकाल में 125 से बढ़ाकर 280 रुपये तक किया गया था। कहा कि  सरकार में आने पर बसपा कार्यकर्त्ताओं का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है।



अध्यक्षता जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम और संचालन रामनिवास ने किया। जोन कोआर्डिनेटर मुकेश जाटव, राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी, विधायक जगपाल सिंह, रविन्द्र मोल्हू,डॉ. धर्मसिंह सैनी, प्रत्याशी महमूद अली, हाजी इकबाल, जिला पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद माजिद, अनिल तंवर, महीपाल सिंह माजरा, लोदी कुमार, कुलदीप बालियान, एस आलम, मुकेश दीक्षित, चौधरी यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद,  नवीन चौधरी, मोहम्मद फहीम, इमरान प्रमुख, विजयपाल सिंह, नरेश कुमार, विनोद पंवार, ममता चौधरी, लईक राव, शमशाद, सपन भरतरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed