फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP will contest elections alone, talk of alliance after elections

Saharanpur News: अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, गठबंधन की बात चुनाव के बाद

Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
BSP will contest elections alone, talk of alliance after elections
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने कहा कि गठबंधन को लेकर बहन मायावती का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में पार्टी अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। रही बात गठबंधन की तो उस पर चुनाव के बाद विचार किया जाएगा। वह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस पर सोमवार को दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शमसुद्दीन राईन और नरेश गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। सत्ता में रहते हुए बहुजन समाज पार्टी की मंशा सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की रही। अकेले बसपा ही है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल कई बार बहुजन समाज पार्टी को मिटने का षड्यंत्र रच चुकी हैं और रच रही हैं, लेकिन पार्टी आज भी खड़ी है। उन्होंने लोगों कार्यकर्ताओं से किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर शिविर लगाकर जन जन तक पार्टी की विचारधारा और बहनजी के संदेश को पहुंचाने की भी अपील की।
विज्ञापन

सहारनपुर लोक सभा प्रभारी माजिद अली, पूर्व एमलसी मेघराज सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, देहात प्रभारी अजब सिंह, ऋषिपाल गौतम, मेहरबान आलम, एस आलम ने कहा कि बसपा ने अपनी पूर्व की सरकारों में सर्व समाज को भागीदारी दी है। भविष्य में भी बसपा सबको साथ लेकर चलेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने की। कार्यक्रम में चौधरी इरफान, लोकेश राणा, राजकुमार, विनोद पंवार, करतार सिंह, उस्मान, प्रताप सिंह, मुकेश कुमार, डॉ. अहसान, वसीम आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed