फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSA, washed the dishes in front of the children

बीएसए के सामने बच्चों से धुलवाए बर्तन

Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
BSA, washed the dishes in front of the children
बर्तन धोते प्राइमरी स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के पुवांरका ब्लॉक के गांव खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चियों से बर्तन धुलवाने और स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए किया गया। बच्चियों से स्कूल में काम कराने को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। झाड़ू लगाने या बर्तन धोने नहीं। 
विज्ञापन


शनिवार को प्राथमिक विद्यालय खुर्द में बच्चों को जर्सी वितरण कार्यक्रम था। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उनके आगमन को लेकर स्कूल में सफाई कराई गई। सफाई का यह कार्य छोटी बच्चियों से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों ने पूरे स्कूल परिसर में झाड़ू लगाई और बर्तन धुलवाए गए। बच्चियां स्कूल परिसर में लगे हैंडपंप पर सर्दी में कप और प्लेट धुलती नजर आईं। हैरत की बात तो यह है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में बच्चों से काम कराया गया।


इसे लेकर बच्चों के परिजन खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं, बर्तन धोने और झाड़ू लगाने के लिए नहीं। अभिभावकों ने संबंधित शिक्षकों और बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed