फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSA found classes running unauthorized

Saharanpur News: बीएसए को अनधिकृत रूप से चलती मिलीं कक्षाएं

Sun, 10 Sep 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
BSA found classes running unauthorized
-विद्यालय की मान्यता प्रत्याहारण की संस्तुति कर सकता है विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बलियाखेड़ी ब्लॉक में संचालित न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनधिकृत रूप से कक्षाएं संचालित होती मिलीं। प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब नहीं दिया तो विद्यालय की मान्यता प्रत्याहारण की संस्तुति की जाएगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. विनीता ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से यूकेजी तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जब विद्यालय संचालक से मान्यता के बारे में पूछा गया तो वह जवाब नहीं दे सके न ही कोई प्रमाण दे सके। विद्यालय में कक्षा नौ से 12वीं तक की भी कक्षाएं चल रही हैं, जो बिना मान्यता के संचालित हो रही हैं। विद्यालय को केवल कक्षा एक से आठ तक की मान्यता है। विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें शौचालय और मूत्रालय गंदे पाए गए। बालक और बालिकाओं के लिए एक ही शौचालय बनाया गया है, जबकि अलग अलग होने चाहिए। शिक्षक उपस्थित नहीं मिले। खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधक को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अन्यथा मान्यता प्रत्याहारण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed