फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broke the Grove on the Wood Carving Industry

जीएसटी से वुड काॅर्विंग उद्योग पर लगा ब्रेक

Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Broke the Grove on the Wood Carving Industry
बंद पड़ा वुडकॉर्विंग कारोबार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में नोटबंदी की मार से उबर रहे विश्वविख्यात वुड कार्विंग उद्योग को अब टैक्स की मार का झटका लग गया है। जीएसटी लागू होने के बाद लकड़ी उद्योग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन


सबसे अहम बात यह है कि जीएसटी के दायरे में हजारों लकड़ी कारखाने आ गए हैं, ऐसे में कारोबार करने के लिए उन्हें सबसे पहले जीएसटी नंबर लेना होगा। लकड़ी पर टैक्स लगने के कारण वह उस महंगाई का तड़का आएगा और करीब छह महीने मिल चुके एक्सपोर्ट के आर्डर पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन


फिलहाल जीएसटी के दायरे में आने के बाद वुडकॉर्विंग कारोबारी पशोपेश में हैं। हस्तशिल्प श्रेणी में शामिल सहारनपुर का लकड़ी उद्योग जीएसटी के तहत 28 फीसदी टैक्स के दायरे में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी पर टैक्स लगने के कारण ना केवल उत्पादों पर इसका असर पड़ेगा, बल्कि छोटे कारोबारियों को टैक्स के लिए माथापच्ची करनी होगी। सहारनपुर में करीब 25 हजार छोटे-बड़े कारखानों को टैक्स के दायरे में आने के कारण इनमें फौरी तौर पर ज्यादातर ने कामकाज ही बंद  कर दिया है। 

यहां बता दें वुडकॉर्विंग उद्योग से जुड़े ज्यादातर लोग कम पढ़े लिखे हैं और यही कारण है कि जीएसटी की बारीकियां उन्हें समझ नहीं आ रही हैं। ऐसे में इस कारोबार पर इसका असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

एक्सपोर्ट्स जीएसटी के चलते सहमे हुए हैं। सहारनपुर वुडकॉर्विंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख फैजान का कहना है कि इस वक्त क्रिसमस के लिए उत्पाद तैयार होना है।

मगर जीएसटी लागू होने के कारण छोटे कारखाने बंदी के कगार पर आ गए। यही हालत रही तो सप्लाई समय से नहीं कर पाएंगे। पहले नोटबंदी के चलते भी देर हुए माल पर या तो उन्हें पैसे कम करने पड़े या उनके आर्डर कैंसिल हो गए।


अगर इस बार ऐसा रहा तो विदेेशी बॉयर का थोड़ा विश्वास भी कम होगा। उनका कहना है कि सहारनपुर में वुडकॉर्विंग से जुड़ा मजदूर दिहाड़ी पर काम करता है, जीएसटी के चलते छोटे कारखाने बंद हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed