फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Body Transported from 100 Kilometers Away; No Checkpoints Encountered

Saharanpur News: 100 किलोमीटर दूर से लेकर पहुंचे शव, कहीं नहीं हुई चेकिंग

Sun, 03 May 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Body Transported from 100 Kilometers Away; No Checkpoints Encountered
सहारनपुर। डूडा कर्मी विक्रांत की हत्या करने के बाद शव को करीब 100 किलोमीटर दूर सहारनपुर के बड़गांव में लेकर पहुंचे थे। लिंक नहर में शव फेंकने के बाद वापस भी लौटे। सवाल यह है कि इस बीच रास्ते में पुलिस ने उनकी कार की कहीं पर भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन

विक्रांत की हत्या 15 अप्रैल को बागपत में उसके प्रेमिका राखी कश्यप, भाजपा नेता सुधारस चौहान और कपिल चौहान ने गोली मारकर दी थी। इसके बाद शव को सुधारस ने अपने फ्लैट में रखा था। हत्या करने के बाद वह ऐसी जगह तलाश कर रहे थे, जहां पर शव को फेंका जा सकें। उन्होंने आसपास शव को फेंकना मुनासिब नहीं समझा। सुधारस, राखी और कपिल तीनों कार में विक्रांत का शव डालकर सीधे सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में पहुंचे। 16 अप्रैल को शव लिंक नहर में फेंक दिया, जो अगले दिन यानी 17 अप्रैल को बरामद हुआ।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि जब वह शव लेकर आ रहे थे तो कहीं पर रास्ते में उनकी कार को नहीं रोका गया, जबकि रात के समय पुलिस सक्रिय रहती है और वाहनों की चेकिंग भी होती रहती है। करीब 100 किलोमीटर की दूरी में आरोपियों की कार नहीं रुकी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद राखी को भी सहारनपुर में ही लाकर मारा गया। इस दोहरे हत्याकांड में अंतर बस इतना है कि विक्रांत की हत्या बागपत में की गई, जबकि राखी की सहारनपुर में लाकर हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed