फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blooming faces, the department got 181 new policemen

खिल उठे चेहरे, विभाग को मिले 181 नए पुलिसकर्मी

Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Blooming faces, the department got 181 new policemen
रविकांत शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस विभाग को 181 नए पुलिसकर्मी मिल गए। इसके तहत रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डीआईजी और एसएसपी ने महकमे में नए आरक्षियों को शुभकामनाएं देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें रविकांत शर्मा ने 1350 में से 1102 अंक प्राप्त कर सर्वांग सर्वोत्तम (प्रथम स्थान) प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में शामिल होने वाले सभी रिक्रूट जनपद बागपत के रहने वाले हैं। मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित दीक्षांत समारोह में डीआईजी सुधीर कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीआईजी ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह व एसएसपी विपिन टाडा ने नए पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत के साथ ड्यूटी करें। पीड़ित को न्याय दिलाना सबकी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। समाज में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाएं और नागरिकों के साथ मित्रता वाला व्यवहार करें। इस दौरान एसपी देहात सूरज राय, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद, सीओ द्वितीय प्रीति यादव, सीओ चंद्र प्रकाश शर्मा, रामकरण, कुलदीप कुकरेती, ब्रजपाल, सिंह सहित पुलिस लाइन का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

किसान के बेटे हैं रविकांत
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रविकांत शर्मा शेरपुर लुहारा थाना छपराली जनपद बागपत के रहने वाले हैं। उनके पिता राधेश्याम किसान है। रविकांत शर्मा का कहना है कि उनका बचपन से सपना था कि वह पुलिस महकमे में शामिल होकर देश की सेवा करें। आज उनका सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे आठ कमांडर
प्रथम परेड के कमांडर निखिल, द्वितीय परेड के कमांडर प्रियवृत, तृतीय परेड के कमांडर अभिषेक रहे। प्रथम टोली के कमांडर निखिल हुड्डा, द्वितीय टोली के कमांडर मनीष कुमार, तृतीय टोली के कमांडर शुभम मलिक, चतुर्थ टोली के कमांडर मनोज शर्मा, पांचवीं टोली के कमांडर कुलदीप मान, छठी टोली के कमांडर आकाश चौधरी, सातवीं टोली के कमांडर विनीत कुमार और आठवीं टोली के कमांडर दिपांशु तोमर रहे।

परिजनों के साथ खिंचवाए खूब फोटो
दीक्षांत समारोह रिक्रूट के परिजन भी शामिल हुए। नए आरक्षियों ने परिजनों का आशीर्वाद लेने के साथ खूब फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए। पुलिस महकमे में शामिल होने पर सभी नए आरक्षियों के चेहरे खुशी नजर आई।

ॉलिस लाइन में आयोजित प्रेड में डीआइजी को सम्मानित करते एसएसपी

ॉलिस लाइन में आयोजित प्रेड में डीआइजी को सम्मानित करते एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड का निरीक्षण करते डीआइजी

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड का निरीक्षण करते डीआइजी- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड में भाग लेते रिक्रेट

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड में भाग लेते रिक्रेट- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड में  रिक्रेट को सम्मानित करते डीआईजी

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड में रिक्रेट को सम्मानित करते डीआईजी- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड के बाद सम्मान चिन्ह व परिवार के साथ रिक्रेट

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड के बाद सम्मान चिन्ह व परिवार के साथ रिक्रेट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed