फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blood donation paid tribute to the martyrs of Kargil

रक्तदान कर दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

Mon, 27 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Blood donation paid tribute to the martyrs of Kargil
सहारनपुर में अमर उजाला द्वारा कारगिल विजय दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभा? - फोटो : SAHARANPUR
रक्तदान कर दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लोगों ने रक्तदान कर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदान करने के लिए आए लोगों से बात की। साथ ही उनका हौसला बढ़ाया। रक्तदान के लिए अनेक लोग पहुंचे थे, मगर 23 लोग ही रक्तदान कर सके। कई लोगों में हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से स्टाफ ने रक्तदान नहीं करने की सलाह दी। रक्तदान करने से रह गए करीब 40 लोगों ने भविष्य में होने वाले रक्तदान शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर को सफल बनाने में कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एके चौधरी, ब्लड बैंक इंचार्ज विदुषी गुप्ता, वीके दत्त सहित ब्लड बैंक का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में खलासी लाइन से कुलदीप तोमर, शारदानगर से राजेंद्र, बिहारीगढ़ से नकली सिंह, मिंटू, शहर से चौधरी नीरपाल सिंह, राधा विहार से अंकुर काम्बोज, झीवरहेड़ी से विनोद कुमार, हकीकतनगर से संदीप कुमार, गदनपुरा से संजय वालिया, सम्राट विक्रम कॉलोनी से कुलदीप गुप्ता, न्यू शारदानगर से रवि, धतौली रांघड़ से रकम सिंह, मानकमऊ से कुंवर सिंह तोमर, धतौली रांघड़ से बबलू, कुतुबमाजरा से ईश्वर, हरपाल से विश्वास, रहमानी चौक से दानिश, पुलिस लाइन से कांस्टेबल अरुण कुमार और राजीव नैन, राहुल गांधी विचार मंच से शादाब चौधरी, बलियाखेड़ी से प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद जयद्रथ के रिश्तेदार ने भी किया रक्तदान
सहारनपुर। रक्तदान शिविर में शहीद जयद्रथ सिंह के रिश्तेदार कुलदीप तोमर भी पहुंचे। उन्होंने कॉल करके रजिस्ट्रेशन कराया और फिर सबसे पहले ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर लगने का पता चला है तो वह खुद ही चले आए। उनके रिश्तेदार जयद्रथ सिंह राजपूताना राइफल में थे और 2017 में ऑपरेशन रक्षक में शहीद हुए थे। शहीदों के प्रति उनका पूरा परिवार सम्मान रखता है और भविष्य में भी रक्तदान शिविर का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed