फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU workers staged a demonstration at the power house

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a demonstration at the power house
गंगोह बिजलीघर पर एसडीओ को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीओ को बंधक बनाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद एक्सईएन को संबोधित सात सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ता नगर के लखनौती रोड स्थित बिजलीघर पहुंचे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वहां मौजूद एसडीओ को बंधक बनाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी के नाम सात सूत्रीय एक ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। इसमें महंगी बिजलीघर पर खराब हुआ10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बदले जाने, बकाया बिल पर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने, सभी ग्रामों में विद्युत परियोजना अंतर्गत निशुल्क लाइट कनेक्शन देने, बुडढाखेड़ा फीडर पर लाइनमैन सुनील की नियुक्ति किए जाने, पी डी हुए बिलों को उपभोक्ताओं को न भेजे जाने, सिकंदरपुर बिजली घर पर जली हुई मशीन बदले जाने और क्षेत्र में सभी जर्जर तारों को बदले जाने की आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

चौ देशपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में सभी मांगें पूर्ण नहीं हुई तो भाकियू कार्यकर्ता नकुड स्थित एक्सईएन कार्यालय का घेराव करेंगे। ज्ञापन देने वालों में नकुड़ तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह, तहसील संगठन मंत्री चौ. शेखर सिंह, गंगोह ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल सैनी, कुलदीप सिंह सैनी, मदन सिंह, सलीम, कय्यूम चौधरी, नूरदीन, ध्यान सिंह, मीर हसन, वादिल, सूरज शर्मा, सुरेश, मैनपाल, प्रध्युमन, रविश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed