फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU workers protest at the power house

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर दिया धरना

Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
BKU workers protest at the power house
बड़गांव बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू के किसान - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। बिजली सप्लाई में बार बार कट, खेतों पर ढीली हो चुकी विद्युत लाइन खिंचाई नहीं होने तथा बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने विभागीय जेई के खिलाफ मिर्जापुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर बिजलीघर से जुडे़ अंबेहटाचांद, मिर्जापुर, भगवानपुर, कुतुबा माजरा, टपरी आदि गांवों के लोग किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष कान सिंह राणा के नेतृत्व में बिजलीघर पर एकत्र हुए। किसानों का आरोप था कि जेई मुकेश कुमार को कई बार शिकायत करने के बाद किसान चंद्रहास के खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को खींचा नहीं गया है। उसकी गन्ने की फसल कई बार इन तारों की चपेट में आकर जल चुकी है। किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं हुआ जेई बिल जमा करने का दबाव बनाते हुए कभी एफआईआर लिखाने तो कभी कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं। बिजली की सप्लाई में कट के बाद कट लग रहे हैं, किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता। किसानों ने बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया और बाद में बिजलीघर पर ही धरना देते हुए प्रदर्शन करने लगे। करीब चार घंटे चलते धरने के बाद मौके पर पहुंचे जेई मुकेश कुमार ने ही समस्याओं को सुना। जेई ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed