फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU workers met SDO

एसडीओ से मिले

Fri, 16 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
BKU workers met SDO
एसडीओ से मिले भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

गंगोह। बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ से मुलाकात की। एसडीओ ने उन्हें समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
एसडीओ अंकुश वर्मा के स्थानांतरण के बाद विद्युत विभाग द्वारा नकुड़ एसडीओ नवनीत यादव को गंगोह का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। बृहस्पतिवार को नगर व क्षेत्र की विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता एसडीओ से मिले। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को बताया कि गुजरान स्थित 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले कई माह से फुंका पड़ा है। इसी मोहल्ले में रखा गया 100 केवीए का एक अन्य ट्रांसफार्मर भी पूर्व फुंक गया था। कई बार शिकायत करने के बाद भी इन्हें अभी तक नहीं बदला गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला कुरैशियान में भी कई दिन से तार टूटा पड़े हैं, जिसे अभी तक नहीं जोड़ा गया है।

एसडीओ ने उन्हें समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू तहसील अध्यक्ष चौ. देशपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल सैनी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, जितेंद्र शर्मा, नूरदीन, अलीशान, नौशाद, पहल सिंह, भूरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed