फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP Mahila Morcha protests against SP MP, demands action

Saharanpur News: भाजपा महिला मोर्चा ने सपा सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Fri, 15 May 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha protests against SP MP, demands action
सपा सांसद के खिलाफ हकीकत नगर से जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा की गई टिप्पणी पर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं हकीकत नगर स्थित धरना स्थल से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा रमा गुप्ता ने बताया कि सपा सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सांसद देश की जनता और प्रधानमंत्री से माफी मांगे। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव और महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस अवसर पर सरोज शर्मा, मोनिका गांगयान, कंचन धवन, बबीता सैनी, सोनम कश्यप, सारिका गुप्ता, स्वाति सैनी, दुर्गा सागर, जूली, हरप्रीत कौर, लक्ष्मी पांडे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed