फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bilal Khan from Saharanpur linked with Al Qaeda, was in touch with 4000 Pakistani numbers: UP ATS

Arrest: अलकायदा संग आतंकी हमले की फिराक में था बिलाल, पाकिस्तान के 4 हजार नंबरों से संपर्क, रिमांड पर खोले राज

Sat, 08 Nov 2025 03:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Nov 2025 03:15 PM IST
सार

यूपी एटीएस ने सहारनपुर निवासी बिलाल खान को अलकायदा से जुड़े आतंकी नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिमांड पूछताछ में पता चला कि वह पाकिस्तान के हैंडलर्स के साथ संपर्क में रहा और देश में हिंसात्मक वारदात की योजना बना रहा था। उसके मोबाइल से 4000 पाकिस्तानी नंबरों से कनेक्शन के साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
Bilal Khan from Saharanpur linked with Al Qaeda, was in touch with 4000 Pakistani numbers: UP ATS
एटीएस ने बिलाल को सहारनपुर से किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस द्वारा बीती 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया सहारनपुर निवासी बिलाल खान अल कायदा इन इंडिया सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के साथ मिलकर आतंकी हमले अंजाम देने की साजिश रच रहा था।

विज्ञापन


वह पाकिस्तान में अल कायदा के हैंडलर समेत करीब 4000 मोबाइल नंबरों के संपर्क में था। उसका हैंडलर उसे  आतंकी हमलों की योजना बनाने के निर्देश भेज रहा था। बिलाल को बीती 4 नवंबर को रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान ये खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि एटीएस ने तीतरों नकुड़ के ग्राम पापरी निवासी बिलाल खान को मेरठ से गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था, हालांकि इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी थी। बीती 4 नवंबर को उसे रिमांड पर लेने के बाद हुई पूछताछ और मोबाइल के डाटा एनालिसिस से पता चला कि वह 4000 पाकिस्तानी नंबरों से जुड़ा था।

यह भी पढ़ें: कातिल पत्नी का कबूलनामा: प्रेमी लाया था नींद की गोलियां, बाइक पर 15 किमी लेकर जिंदा नहर में फेंका पति

Bilal Khan from Saharanpur linked with Al Qaeda, was in touch with 4000 Pakistani numbers: UP ATS
एटीएस ने बिलाल को सहारनपुर से किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

वह अपने पाकिस्तानी अलकायदा हैंडलर्स के लगातार संपर्क में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश हासिल कर रहा था। यह भी सामने आया कि अलकायदा के संस्थापक सदस्यों ओसामा बिन लादेन व अयमान-अल-जवाहिरी द्वारा संभल निवासी आसिम उमर संभली को एक्यूआईएस का प्रथम चीफ बनाया गया था। 

विज्ञापन

बिलाल आसिम उमर संभली से खासा प्रभावित था।  वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए हजारों पाकिस्तानी व्यक्तियों के साथ जुड़कर कई देश विरोधी पोस्ट ग्रुपों के माध्यम से करता था।

यह भी पढ़ें: आतंकी कनेक्शन: श्रीनगर में 8 साल से सैलून चला रहा था नदीम, 2023 में मकान बेचा, पहले मेरठ से पकड़े ये संदिग्ध 

उसका मंसूबा देश की चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए हिंसात्मक जिहाद करने तथा शरिया आधारित कानून का राज्य स्थापित करना था। आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार ने बताया कि बिलाल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों को शहीद बताकर उनका महिमामंडन कर रहा था। बिलाल के परिवार में माता-पिता के साथ छोटा भाई भूरा है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed