{"_id":"56f195fb4f1c1bcc02f14d26","slug":"bike-rider-died-after-crushed-by-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
मृतक फरीद का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद-बरला रोड पर मंगलवार को मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कालीपार क्षेत्र के गांव राज्जुपुर निवासी याकूब का पुत्र फरीद (22) मंगलवार की सुबह किसी काम से बाइक से देवबंद आया था। करीब 11.30 बजे जब वह गांव लौट रहा था तो देवबंद-बरला रोड पर फतेहपुर गांव के ईंट भट्टे के समीप सामने से आ रही मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
ट्राली के नीचे कुचले जाने से फरीद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाल विजय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक फरीद की सात माह पूर्व रुड़की में शादी हुई थी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, जानकारों की माने तो दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।