फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider brother-in-law and brother-in-law die in collision with dumper

Saharanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा और साले की मौत

Sun, 04 Feb 2024 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider brother-in-law and brother-in-law die in collision with dumper
बेहट(सहारनपुर)। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गंदेवड़-हथिनीकुंड बैराज रोड पर शनिवार की रात पूर्वी यमुना नहर के किनारे सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अनियंत्रित डंपर नहर में गिरने के बाद पलट गया। मौके पर पहुंची बेहट पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। मिर्जापुर पोल निवासी रिफाकत (22) पुत्र असलम अपने जीजा तौफीक (25) पुत्र रफीक निवासी गांव हबीबवाला थाना धामपुर जिला बिजनौर के साथ टेंट लगाने का काम करता था। शनिवार की देर रात दोनों बाइक से मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायेपुर में टेंट लगाकर लौट रहे थे। गंदेवड़ से पहले ही सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की बाइक समेत सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे पूर्वी यमुना नहर में जा गिरा और पलट गया। सूचना मिलते ही बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

तौफीक के मोबाइल फोन पर इसी बीच एक फोन कॉल आने पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने हादसे के बारे में कॉल करने वाले को जानकारी दी। इसके बाद रिफाकत की पहचान हुई। जीजा साले की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक किसी तरह ट्रक से निकल कर मौके से भाग खड़ा हुआ। कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुइ है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed