{"_id":"603549868ebc3ee9027b0e22","slug":"bike-collided-with-pickup-young-man-killed-one-injured-saharanpur-news-mrt5268641136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर पिकअप से बाइक टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। दुर्घटना में पिकअप पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया। देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा विहार निवासी दीपक (18) पुत्र भूपेंद्र मंगलवार को बाइक पर मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त वरुण (22) के साथ बेहट की तरफ से आ रहा था। देहात कोतवाली पुलिस के मुताबिक बेहट रोड पर एक स्कूल के पास पुलिया पर पिकअप वाहन से बाइक टकरा गई। इसके साथ ही पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में दीपक और वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर दीपक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि वरुण को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। मौत का पता लगते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और कोहराम मच गया। दीपक की मौत से उसके भाईयों और मां का रो-रोककर बुरा हाल हो गया।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।