फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Big garbage dump houses will be built in 884 gram panchayats

884 ग्राम पंचायतों में बनेंगे बड़े कूड़ा डलवाघर

Tue, 08 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Big garbage dump houses will be built in 884 gram panchayats
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बड़े कूड़ा डलाव घर बनाए जाएंगे। ताकि गांवों की गलियों में कूड़ा न फैले। इसके साथ ही कूड़े को बायो व सीएनजी गैस बनाने को लगाए जाने वाले प्लांट तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 11 विकास खंड क्षेत्रों में 884 ग्राम पंचायतें हैं। वर्तमान में रामपुर मनिहारान और मुजफ्फराबाद क्षेत्र में गोबर व कूड़े से सीएनजी व बायोगैस बनाए जाने के प्लांट लगेंगे। इसको लेकर जगह चिह्नित की जा चुकी है। इसी तरह प्रत्येक विकासखंड स्तर पर एक-एक प्लांट लगेगा। इससे पूर्व अब सभी ग्राम पंचायतों में बड़े कूड़ा डलावघर भी बनाए जाएंगे। ताकि गांवों की गलियों, चौराहों और सड़कों पर कूड़ा न फैले और सफाई कर्मचारी गंदगी को कूड़ा डलावघर तक पहुंचाए। इसको लेकर पंचायत राज विभाग ने सर्वे शुरू कराया है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में बड़े कूड़ा डलावघर बनाने को जगह चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों को भी किया जागरूक
कूूड़ा डलावघर बनाने के साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन से जुुड़ी टीम लोगों को कूड़ाघर या फिर सफाई कर्मचारियों के वाहन में ही कूड़ा डालने की अपील करेंगे। ताकि गलियों में कूड़ा न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के बाद होगा तेज कार्य
कूड़ा डलावघर बनाने को लेकर आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व खाका तैयार किया गया था, लेकिन सरकारी तंत्र के चुनाव में व्यस्त होने की वजह से कार्य की रफ्तार धीमी हुई, लेकिन अब सर्वे के बाद चुनाव संपन्न होते ही कार्य में तेजी लाने की कवायद की जा रही है।

ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। ग्रामीण इलाकों की सड़कों, गलियों और चौराहों पर कूड़ा न फैले, इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में बड़ा कूड़ा डलावघर बनेगा, जहां से सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed