{"_id":"6a2c661b6db40a8f130057ec","slug":"bhopal-ats-detains-youth-suspected-of-being-a-pakistani-handler-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-177439-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भोपाल एटीएस ने युवक को उठाया, पाकिस्तानी हैंडलर होने का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भोपाल एटीएस ने युवक को उठाया, पाकिस्तानी हैंडलर होने का संदेह
Sat, 13 Jun 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
नानौता/सहारनपुर। मोहल्ला अफगानान में शुक्रवार शाम भोपाल एटीएस ने स्थानीय टीम को साथ लेकर एक युवक को हिरासत में लिया है। भोपाल में देशद्रोह के मामले में युवक का नाम भी सामने आया था, जिस पर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने का संदेह जताया जा रहा है। भोपाल एटीएस युवक को अपने साथ लेकर चली गई है।
भोपाल एटीएस ने स्थानीय एटीएस टीम को अपने साथ लिया, जिसके बाद युवक के मकान पर छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया। मौके से चार मोबाइल फोन और कुछ धार्मिक साहित्य भी बरामद किया है। इनमें से एक मोबाइल फोन को विशेष जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है।
एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में दर्ज देशद्रोह के एक मामले की जांच के दौरान युवक का नाम सामने आया था। उसी क्रम में उसे सह आरोपी मानते हुए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों की कार्रवाई को भोपाल से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद फराज के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। एटीएस भोपाल के अधिकारी राहुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम के अनुसार, युवक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। युवक से कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।