{"_id":"67d5ced98f30d32bb305e355","slug":"bhim-army-jai-bhim-started-bicycle-journey-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-144795-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भीम आर्मी जय भीम ने शुरू की साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भीम आर्मी जय भीम ने शुरू की साइकिल यात्रा
विज्ञापन
बेहट। बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर भीम आर्मी जय भीम संगठन द्वारा शोषितों, पीड़ितों, वंचितों व उपेक्षितों के सामाजिक व राजनीतिक परिवर्तन के उद्देश्य से साइकिल यात्रा निकाली गई।
मोहल्ला खालसा स्थित संत रविदास मंदिर परिसर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल ने शुभारंभ किया। उन्हाेंने कहा, कि जिस तरह मान्यवर कांशीराम ने देश के शोषितों, पीड़ितों, वंचितों, उपेक्षितों व मजलूमों को सामाजिक व राजनीतिक परिवर्तन करने के लिए जागृत करने की मुहिम चलाई थी, भीम आर्मी जय भीम ने उस मुहिम को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। यात्रा बेहट से शुरू होकर गंदेवड़, जाटोवाला, मिर्जापुर, बदशाहीबाग, फैजाबाद, रायेपुर और वापस गंदेवड़ से होते हुए बेहट पहुंची। उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों में चलेगी। यात्रा में जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम, विधान सभा बेहट क्षेत्र अध्यक्ष सागर रावण, संदीप मौर्य, शुभम मौर्य, अंकित, अंकित, सचिन गौतम, शुभम, विपिन आदि शामिल रहे।