फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu Tomar performed in the Collectorate

किसानों को निशुल्क: बिजली देने का वादा पूरा करे सरकार

Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar performed in the Collectorate
कलेक्ट्रट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार घोषणा पत्र में किसानों को निशुल्क: बिजली देने के वादे को तत्काल पूरा करे।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराया जाए। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान होने तक विद्युत निगम के अधिकारी छापेमारी बंद करें। उन्होंने विद्युत निगम द्वारा बकाया बिल पर लगाई गई पेनाल्टी को माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में किसानों को निशुल्क बिजली देने के वादे को प्रदेश सरकार पूरा करे। उन्होंने खेतों में लग रहे विद्युत खंभे का मुआवजा सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर किया जाए। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक, कुलदीप सिंह, दीपक त्यागी, फरमान, नवाब सिंह, आरिफ मलिक, हाजी अब्बास, उस्मान मलिक, राव सलीम, मुनव्वर हसन, सुखवीर सिंह, किरणपाल, हाजी इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed