{"_id":"63f4be8bf392b9919007cca6","slug":"bhakiyu-bhanu-gut-shut-down-the-expressway-plant-and-started-protest-for-a-cut-in-badgaon-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News : एक्सप्रेस-वे के प्लांट को बंद कराकर धरने पर बैठा भाकियू भानू गुट, ये है बड़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News : एक्सप्रेस-वे के प्लांट को बंद कराकर धरने पर बैठा भाकियू भानू गुट, ये है बड़ी मांग
Tue, 21 Feb 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Feb 2023 06:22 PM IST
सार
Saharanpur News : भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के कार्यकर्काओं ने एक्सप्रेस-वे के प्लांट को बंद कराकर धरना शुरू कर दिया। जानिए आखिर इनकी मांग क्या है।
विज्ञापन
भाकियू भानू गुट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बड़गांव में दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़गांव में कट देने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट ने एक्सप्रेस-वे के प्लांट को बंद कराकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उधर, भारतीय किसान मजदूर संगठन का भी धरना 14वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर आने-जाने के लिए बड़गांव में ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़गांव में कट दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के कार्यकर्ता भी आगे आ गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को किसानों ने यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद राणा व प्रदेश प्रभारी शिवकुमार चौधरी के नेतृत्व में एक्सप्रेस-वे के प्लांट का कार्य बंद कराकर अंबेहटाचांद में तंबू गाड़ कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उधर, कट दिए जाने की मांग को लेकर बड़गांव में भी भाकियू का 14वें दिन भी धरना जारी रहा।
यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह