फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें

Tue, 21 Feb 2023 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Feb 2023 02:33 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: International wrestler Divya Kakran will tie the knot with Sachin Pratap today
दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरबालियान गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान आज यानी मंगलवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित एक राज रिसॉर्ट में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस निवासी सचिन प्रताप सिंह के साथ दिव्या काकरान सात फेरे लेंगी।



दिव्या काकरान की शादी में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, उप्र राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। यही नहीं शादी में देश विदेश के कई बड़े कुश्ती खिलाड़ी भी शामिल होंगे। वहीं सोमवार को दिव्या ने मेहंदी की आयोजन की अपनी व परिवार के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिनमें वह ग्रीन कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

Muzaffarnagar: International wrestler Divya Kakran will tie the knot with Sachin Pratap today
दिव्या काकरान परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवाॅर्डी पहलवान दिव्या काकरान की शादी पिछले वर्ष तय हो गई थी। पारिवारिक समारोह में मेरठ निवासी नेशनल खिलाड़ी सचिन प्रताप के साथ दिव्या की सगाई हुई थी। इस दौरान दोनों परिवार मौजूद रहे थे। दिव्या ने बताया ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला किया था।
Muzaffarnagar: International wrestler Divya Kakran will tie the knot with Sachin Pratap today
दिव्या काकरान परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
पुरबालियान गांव की बेटी दिव्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। काकरान के पिता सूरज पहलवान ने बताया कि मंगलवार को दिव्या की सगाई नेशनल बॉडी बिल्डर खिलाड़ी सचिन प्रताप के साथ होगी। सचिन मूल रूप से शामली के जाफरपुर गांव का रहने वाला है और इन दिनों परिवार के साथ मेरठ में रहता है। सचिन के पिता मेरठ में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: International wrestler Divya Kakran will tie the knot with Sachin Pratap today
दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल जीता था कांस्य
दिव्या ने पिछले दिनों  सर्बिया में खेली गई  अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में  कांस्य पदक जीता था। काकरान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 77वां पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।
 
विज्ञापन
Muzaffarnagar: International wrestler Divya Kakran will tie the knot with Sachin Pratap today
दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
 शादी में शामिल होंगी कई बड़ी हस्तियां

पहलवान दिव्या काकरान की शादी में आज कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। वहीं दूल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर से परिवार और रिश्तेदारों के बीच ये शादी संपन्न होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed