फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiu apolitical made allegations of brokerage and corruption in the tehsil

भाकियू अराजनैतिक ने लगाए तहसील में दलाली और भ्रष्टाचार के आरोप

Tue, 15 Nov 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bhakiu apolitical made allegations of brokerage and corruption in the tehsil
गंगोह में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू अराजनैतिक की बैठक में तहसील में दलाली व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस संबंध में एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

डाक बंगले में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह ने कहा कि नकुड़ तहसील दलाली व भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने विद्युत विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। युवा जिलाध्यक्ष पुनीत चौधरी ने किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने, प्रवेश चौधरी ने गन्ना भुगतान 14 दिन में कराने और नफा सिंह ने नकली पेस्टीसाइड पर रोक लगाने की मांग की। जिला सचिव प्रदीप पंवार, महीपाल खोसपुरा, शेखर सिंह, लोकेश राणा, संजय छापुर, बालिस्टर, श्यामवीर राठी, राजू मोहडा ने भी विचार रखे
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम रम्या आर किसानों के बीच पहुंचीं। किसानों ने उन्हें पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर 14 दिन में गन्ना भुगतान, बकाया गन्ने का भुगतान, नकली कीट नाशकों पर रोक, बिजली विभाग द्वारा हो रहे उत्पीड़न को बंद कराने, किसानों को पड़ोसी राज्यों की तरह फ्री बिजली देने, भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट बढ़ाने, और सरकारी दफ्तरों में किसानों को परेशान न करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed