फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Become a great donor by donating blood, camp today

रक्तदान कर बनें महादानी, शिविर आज

Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Become a great donor by donating blood, camp today
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शुक्रवार (आज) को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसबीडी जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगा। रक्तदान करके किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और महादानी बन सकते हैं। इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन हर साल अलग-अलग अवसरों पर रक्तदान शिविर लगाता आया है। इसी कड़ी में आज सुबह 10 बजे एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगेगा, जिसका शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी फीता काटकर करेंगी। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान करने आने वालों को मास्क लगाना अनिवार्य है। शिविर के दौरान सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जिसके जरिए वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक बताते हैं कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। रक्तदान करने से दिल की सेहत को सुधारा जा सकता है, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। माना जाता है कि खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के खतरे को बढ़ा सकती है, नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed