फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BDO and two ADOs not found in office

कार्यालय से गायब मिली बीडीओ और दो एडीओ

Fri, 06 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
BDO and two ADOs not found in office
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने शुक्रवार को मुजफ्फराबाद विकास खंड का औचक निरीक्षण किया, जिसमें बीडीओ और दो एडीओ गायब मिले। इस पर सीडीओ ने एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह विकास खंड मुजफ्फराबाद का औचक निरीक्षण किया। वह जब कार्यालय पहुंचे तो वहां पर बीडीओ श्रुति शर्मा, एडीओ जय सिंह और मनीष दत्त अनुपस्थित मिले। इसको लेकर संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की तो वह भी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। उनकी ओर से तीनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका गया। इसके साथ ही जल्द स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि स्पष्टीकरण देने के बाद अगर लापरवाही पाई गई तो तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जनपद के सभी ब्लॉकों का निरीक्षण किया जाएगा। विकास कार्यों में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed