फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Bapu we are ashamed, the city is still dirty'

‘बापू हम शर्मिंदा हैं, शहर आज भी गंदा है’

Wed, 02 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Bapu we are ashamed, the city is still dirty'
तो क्या ये है स्मार्ट सिटी: तस्वीर गवाह है कि सहारनपुर का स्मार्ट सिटी किस कदर स्मार्ट दिख रहा है। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन को चले छह वर्ष बीत चुके हैं। अभियान के कारण एक ओर जहां सफाई को लेकर लोग जागरूक हुए हैं, वहीं शहर के अनेक इलाके आज भी ऐसे हैं, जहां सफाई व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन

दो अक्तूबर से एक दिन पहले चिलकाना रोड पर अमन पैलेस के ठीक सामने कचरे का बड़ा ढेर नजर आया। स्थानीय निवासी अय्यूब ने बताया कि यह ढेर वर्षों से लगता आ रहा है। निगम के सफाईकर्मी घरों से कचरा उठाकर यहां डालते हैं। कचरे का उठान कई दिन में होता है। मंडी समिति रोड पर नाले के किनारे पर डाले जा रहे कचरे से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी सलीम और नईम ने बताया कि कचरा उनकी दुकानों के ठीक सामने नाले के किनारे डाला जा रहा है। गंदगी की वजह से परेशानी रहती है। सुभाष नगर में गंदगी की वजह से लोग परेशान हैं। जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं, मगर गंदगी बरकरार है।
विज्ञापन

बाहरी कॉलोनियों में आज भी कुरड़ियां
जिन 32 गांवों को शहर में मिलकर नगर निगम की स्थापना की गई थी। उनमें सफाई व्यवस्था आज भी ठीक नहीं है। गांव बिशनपुर, ज्ञानागढ़, हसनपुर आदि में आज भी सड़कों किनारे कुरड़ियां लगी हैं। इसकी वजह इन गांवों में आज तक कूड़ेदान नहीं रखा जाना है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी केवल बाहरी सड़क पर सफाई करते हैं, जबकि गांव के बीच की सड़कों और नालियों की सफाई उन्हें खुद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में निकाली जन जागरूकता रैली
सहारनपुर। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आईटीसी की मार्केटिंग ब्रांच के द्वारा जिला अस्पताल में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, डॉक्टर एके त्रिपाठी के अलावा ब्रांच मैनेजर मयंक जोशी और उनकी पूरी टीम शामिल रही। जन जागरूकता रैली के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में पड़े मिले कचरे को उठाकर कूड़ेदान में डाला। साथ ही डॉक्टरों को जूट से बने थैले भेंट करते हुए पॉलिथीन और प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल बंद करने की अपील की। प्रवर्तन अधिकारी बीएस नेगी, संजय प्रकाश, गौरव मित्तल, मोना अनेजा, नीरज मल्होत्रा, सत्येंद्र सिंह, विवेक जैन, कावेरी अरोड़ा, दीपिका अरोड़ा, प्रीति आदि शामिल रही।

ये सहारनपुर का स्मार्ट सिटी है। देखिये चिलकाना रोड पर लगे कूड़े का ढेर।

ये सहारनपुर का स्मार्ट सिटी है। देखिये चिलकाना रोड पर लगे कूड़े का ढेर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed