{"_id":"68979a30d82ab72e1107d49c","slug":"banaili-river-started-cutting-saharanpur-news-c-27-1-smrt1007-157084-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बनैली नदी ने शुरू किया कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बनैली नदी ने शुरू किया कटान
Sun, 10 Aug 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। क्षेत्र के गांव केहरीपुर जंगल में बनैली नदी के पास तथा ग्राम घासीवाला में धारा नदी खेती की भूमि का कटान कर रही है। नदियों से खेती की भूमि के कटान के चलते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने डीएम को पत्र भेजकर दोनों गांवों के किनारे पक्का तटबंध बनवाने की मांग की है।
पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हो रही तेज वर्षा से बनैली तथा धारा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ चल रहा है। गांव केहरीपुर जंगल में बादीगढ़-कालागढ़ मार्ग पर बनैली नदी पर बने पुल की दक्षिण पूर्व दिशा में नदी की पूरब दिशा में पहाड़ों से आ रही बनैली नदी का पानी आबादी की ओर नदी के अत्याधिक कटान होने के कारण पानी कभी भी आबादी में भर सकता है। यदि समय रहते नदी के किनारे तटबन्ध, स्टैंड अथवा फौरी राहत हेतु बल्ली, कट्टे आदि लगाकर रोकथाम नहीं की गई तो जनधन की भारी क्षति हो सकती है।दूसरी ओर ग्राम घासीवाला में पहाड़ों से आ रही धारा नदी के किनारे गांव की आबादी में दिनांक 6 अगस्त की रात्रि में धारा नदी का पानी घुस गया था। जबकि पानी की रोकथाम के लिए पूर्व में सिंचाई विभाग की ओर से धारा नदी को गांव की ओर जाने से रोकने के लिए कुछ स्थानों पर अस्थायी व्यवस्था की गई थी। परंतु नदी के पानी में सब बह चुका है। इसके चलते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दोनों ही स्थानों पर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई है।