फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bala, carrying a reward of 25,000 rupees, arrested in an encounter

Saharanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बाला गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bala, carrying a reward of 25,000 rupees, arrested in an encounter
देवबंद। बीबीपुर मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 हजार रुपये का वांछित नासिर उर्फ बाला पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल हुए बाला के विरुद्ध बड़गांव और नानौता थाना में गोकशी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं, उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेरियान निवासी बाला पिछले काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस की और से प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया की सोमवार की मध्य रात्रि पुलिस टीम बीबीपुर मार्ग स्थित चांद कॉलोनी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मकबरा की ओर से बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया और बाइक मोड़कर फरार होने लगे। पुलिस के पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने एक पेड़ की आड़ लेकर फिर से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की और से की गई जवाबी कार्रवाई में बाला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed